Submitted Substance recovered on detention of accused in lockout-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवालात में बंद आरोपी की निशानदेही पर नशीला पदार्थ बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2017 3:00 PM (IST)
हवालात में बंद आरोपी की निशानदेही पर नशीला पदार्थ बरामद
कपूरथला। सुभानपुर पुलिस ने नशीले पदार्थो बेचने के आरोप में हवालात में बंद आरोपी की निशानदेही पर 1400 रुपए व 114 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह उर्फ चन्ना नशीले पदार्थों के मामले में हवालात में बंद था। उसे पूछताछ के लिए हवालात से बाहर निकाला गया तो उसने कबूल किया कि उसने कुछ नशीला पदार्थ और पैसे लिफाफे में छिपा कर दियालपुर फाटक के नजदीक रखे हुए हैं। पुलिस ने चन्ना की निशानदेही पर जब दियालपुर फाटक के नजदीक जाकर देखा तो वहां से 1400 रुपए और 114 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने उसे तुरंत कब्जे में ले लिया। आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था, इसकी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement