Suarez exhibition was well received by the public -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘सुराज प्रदर्शनी’ को आमजन ने सराहा

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 5:56 PM (IST)
‘सुराज प्रदर्शनी’ को आमजन ने सराहा
बीकानेर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज मैदान में आयोजित हो रही सुराज प्रदर्शनी, आरोग्य, खादी व सहकार मेले में बुधवार को विद्यालयों-महाविद्यालय के विद्यार्थियों, आमजन ने पहुंचकर इसे सराहा व उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। यह मेला 16 दिसम्बर तक आयोजित होगा। सुराज प्रदर्शनी में लगे लगभग 250 फोटोग्राफ्स के माध्यम से राज्य में गत तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों को दिखाया गया है। प्रदर्शनी मे 34 स्टॉल्स में विभिन्न विभागों की प्रगति, उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। सुराज प्रदर्शनी में युवाओं ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटोग्राफ्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। बीकानेर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए विकास कार्यों को आकर्षक छायाचित्रों से दर्शाया गया है। फ्लैगशिप योजनाओं के तहत लाभान्वित लोगों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई है। आयुर्वेद विभाग की निदेशक स्नेहलता पंवार ने बताया कि राज्य स्तरीय आरोग्य मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को उपचार व परामर्श दिया गया।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement