study without Books till August 29-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

29 अगस्त तक बिना किताबों के करने पड़ेगी बच्चों को पढ़ाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 10:55 PM (IST)
29 अगस्त तक बिना किताबों के करने पड़ेगी बच्चों को पढ़ाई
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पाठ्यक्रम की किताबों की आपूर्ति अगस्त माह तक पूरी हो सकेगी। इसका मतलब जुलाई से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों के खुलने के बाद किताबें मिलने तक विद्यार्थी बिना किताबों के ही पढ़ेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में जो कार्यक्रम तय किया है, उसके अनुसार तीन जून तक किताबों की आपूर्ति के लिए आदेश जारी करने हैं और तीन महीने में यानि 29 अगस्त तक यह आपूर्ति सूबे के प्रत्येक विद्यायल में करने को कहा गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा किताबों की आपूर्ति और वितरण के संबंध में जारी कार्यक्रम के मुताबिक, तीन जून से शुरू होकर किताबों को मंगाने की यह प्रक्रिया 29 अगस्त तक पूरी होगी। मतलब इस दौरान विद्यार्थियों को लगभग दो महीने तक बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी होगी।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement