धौलपुर । 61वीं एथलेटिक्स क्रीड़ा छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में बुधवार को महाराणा स्कूल में कब्बडी, दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, भाला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे छात्र-छात्राओं ने बेजोड़ जोहर दिखाते हुए लोगो का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में पहुंची सीजेएम प्रीति नायक ने छात्र-छात्राओ से परिचय लेकर कहा कि बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं के साथ अब बेटी खिलाओं बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। बेटियों ने हमेशा ही देश का नाम रोशन किया है। इसलिए सभी बेटियों को पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए।