khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 5:29 PM (IST)
धौलपुर। जिले के बाड़ी कस्बे के नागाबाबा पंचमगिरी माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में मकर संक्रांति के पर्व पर जिला पतंजलि योग समिति द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पतंजलि सेवा समिति के योग प्रभारी गया प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षित स्वयंसेवको द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सूर्यनमस्कार योग कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और शिक्षकों ने मकर संक्रांति का पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने का आव्हान किया।