विजय का इकलौता बेटा मनू (32) का पड़ोस में रहने
वाले ओम जी से अक्सर झगड़ा हुआ करता था जिससे वह हमेशा डिप्रेशन में रहता था। मनू
के पिता विजय के मुताबिक़ जब वह ड्यूटी पर था तब मनू का फ़ोन आया था कि ओम ने उसे
पीटा है। विजय अपना काम छोड़कर उसके पास पहुंचे और उसे लेकर घर आ गए। मनू ओम के ख़िलाफ़
पुलिस में रिपोर्ट लिखवाना चाहता था लेकिन उसके पिता विजय ने उससे कहा की सुबह
थाने चलेंगे और उसे समझाकर वापस ड्यूटी चले गए।