Student missing from school in kanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल से छात्र हुआ लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका पर मचा दिया हंगामा

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 2:47 PM (IST)
स्कूल से छात्र हुआ लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका पर मचा दिया हंगामा
कानपुर। कैंट इलाके में रहने वाले भाजपा नेता का स्कूल गया बेटा लापता हो गया। बेटे के घर न पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल में हंगामा काटा। इस बीच बेटा नाटकीय ढंग से घर पहुंच गया। जिसके पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। कैंट में रहने वाले कारोबारी सुनील गुप्ता भाजपा नेता है। सोमवार को वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाला भाजपा नेता का बेटा दिव्यांश रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। छुट्टी होने के बाद बेटे के घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे। जहां बेटे के न मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका पर हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच करीब तीन घंटे बाद छात्र घर पहुंच गया। बेटे के घर पहुंचने की जानकारी पर पुलिस पहुंची ने छात्र से पूछताछ की। लेकिन डरे सहमे छात्र ने कुछ भी नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक बेटे के अपहरण की आशंका पर परिजनों ने स्कूल पर हंगामा काटा था। फिलहाल परिजनों के जरिए छात्र से उसके स्कूल के अचानक लापता होने की जानकारी कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement