Student injured in the accident in sriganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुर्घटना में घायल हुई छात्रा, बीकानेर रेफर

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 7:37 PM (IST)
दुर्घटना में घायल हुई छात्रा, बीकानेर रेफर
श्रीगंगानगर। अनूपगढ़ कस्बे मेें शनिवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा दुर्घटना में घायल हो गई। बेहतर इलाज के लिए उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। शनिवार सुबह 10वीं की छात्रा प्रियंका प्रेमनगर से साइकिल से इंडियन पब्लिक स्कूल जा रही थी। रास्ते में आगे से लोक परिवहन की बस व पीछे से कार आते देख लडक़ी घबरा गई। इसी के चलते छात्रा साइकिल से गिर गई और बस के आगे आ गई। बस ड्राइवर ने बस रोक ली, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल विश्नोई पहुंचे। लडक़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। हाथ पर चोट लगने की वजह प्राथमिक उपचार देकर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची का नाम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement