Student caught in the 12th exam while copying-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

12वीं की परीक्षा में नकल करते समय पकड़ी गई छात्रा

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 9:51 PM (IST)
12वीं की परीक्षा में नकल करते समय पकड़ी गई छात्रा
धौलपुर। बाड़ी कस्बे में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र अग्रसेन माध्यमिक विद्यालय से एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है। हिंदी साहित्य के पेपर के दौरान बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने परीक्षा के अंतिम समय में इस छात्रा को पर्ची सहित नकल करते हुए पकड़ा। अग्रसेन स्कूल केंद्र अधीक्षक विष्णु शास्त्री ने बताया कि केंद्र के कमरा नंबर 18 में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन की निजी स्कूल की छात्रा सीमा मीणा परीक्षा दे रही थी जिसकी पहले लोकल फ्लाइंग टीम ने भी जांच की थी, लेकिन उस दौरान कोई पर्ची नहीं मिली थी। बाद में रमाकांत शर्मा के नेतृत्व में आए धौलपुर की बोर्ड फ्लाइंग टीम ने जब निरीक्षण किया, तो छात्रा को नकल की पर्ची सहित पकड़ लिया गया। जिसके खिलाफ कार्यवाही की गई है और केस बनाकर बोर्ड को भेजा गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement