Strong Ashok Tanwar on the statement of Congress MLA Dahiya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस विधायक दहिया के बयान पर सख्त अशोक तंवर

khaskhabar.com: रविवार, 20 अगस्त 2017 6:13 PM (IST)
कांग्रेस विधायक दहिया के बयान पर सख्त अशोक तंवर
नूंह । पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आया हुआ। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर पूर्व सीएम की मुलाकात पर तो कुछ खुलकर बोलने से बच रहे हैं , उन्होंने हुड्डा की सेंट्रल हाल में हुई पीएम मोदी की मुलाकात को आम मुलाकात करार दिया। लेकिन विधायक जयतीर्थ दहिया के बयान पर वे सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने उनके बयानों को अनुशासनहीनता बताते हुए , हाईकमान से भी बात करने की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर रविवार को बड़कली चौक पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सम्मेलन में शिरकत करने आये हुए थे। उन्होंने राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर , उन्हें याद किया। कांग्रेस के इस सम्मेलन में भीड़ ठीकठाक जुटी , जिससे नेताओं के हौंसले बुलंद नजर आये। पत्रकारवार्ता में अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेवात के करीब 40 हजार लोगों के ड्राईविंग लाइसेंस नवीनीकरण जान बूझकर नहीं किये , इतना तो तब है जब मेवाती कोई तोप या बंदूक का लाइसेंस नहीं मांग रहे। कांग्रेस इनकी लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी। पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने इशारों - इशारों में पूर्व सीएम हुड्डा पर हमला करने में कोई कोर - कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात नहीं की है ,जिन्होंने की है वो खुद जाने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement