Strict action should be taken against those who encourage suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 6:05 PM (IST)
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
- मां ने बेटे की मौत पर एसपी को दिया परिवाद, एफआईआर हुई दर्ज कोटा। एक मां ने अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जिसके बाद कुन्हाडी थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राम कल्याणी चित्तोडा पत्नी ओम चित्तोडा निवासी कुन्हाडी ने रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थिया का पुत्र अभिनव चितौडा ने 24 अगस्त 2022 को खाली फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी, जिसके जिम्मेदार गुप्ता, ममता गुप्ता, दयाराम, दिनेश राठौर, मनीष, महेन्द्र खंडेलवाल, अंतिमा, फैजान और अभिजीत हैं। इस मामले में रसूखदार होने के चलते थाने में प्रकरण दर्ज नहीं किया जा रहा था जिसके बाद एसपी को परिवाद दिया और एसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। प्राथीर्या ने बताया कि मेरे बेटे की मौत पर पुलिस थाना कुन्हाडी कोटा में मर्ग में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक अभिनव चितौडा ने मृत्यु से पूर्व प्रार्थिया (मम्मी) के नाम सुसाईड नोट लिखा था जो कि पुलिस वालों को उपलब्ध करवा दिया गया है। इस सुसाईड नोट में मृतक अभिनव ने यह वर्णित किया है कि गुप्ता, ममता गुप्ता, दयाराम, दिनेश राठौर, मनीष, महेन्द्र खण्डेलवाल, अन्तिमा एवं क्रेडिट कार्ड वाले फैजान, अभिजित आदि व्यक्तियों ने उसे अत्यधिक परेशान किया जिनके कारण अभिनव को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित किया गया। - मोबाइल में हैं रिकॉर्डिंग, पैसों के लिए आए दिन करते थे परेशान
एफआईआर में बताया गया कि पुलिस ने अभिनव का मोबाईल जब्त किया और उक्त मोबाईल में उपरोक्त व्यक्तियों के अलावा अन्य कई व्यक्तियों से बातचीत की रिकार्डिंग है। मोबाईल की कॉल डिटेल भी प्राप्त की गई। जिसमे उपरोक्त व्यक्तियों के लगातार फोन आना व बातचीत रिकार्डिंग होना, मोबाईल मे उपलब्ध है, इसके अतिरिक्त कई वाटसअप काल, चेटिंग भी उक्त मोबाईल में उपलब्ध है। आत्महत्या से पूर्व की रात्रि को गुप्ता एवं उससे पूर्व अन्तिमा के भी निरन्तर फोन आए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान भी डाक्टर ने पुलिस को कोई अन्य कागज भी मृतक की जेब से निकालकर दिया गया है, इस दस्तावेज में क्या उल्लेखित है उसकी जानकारी नहीं है, किन्तु यह पर्याप्त साक्ष्य है कि प्रार्थी के पुत्र अभिनव को उपरोक्त व्यक्तियों ने रुपयों के लेन देन अत्यधिक ब्याज दर लेकर उसे इस हद तक परेशान किया व धमकी दी जिससे अभिनव को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पडा। अभिनव के आत्महत्या करने के बाद लगातार थाना कुन्हाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई जिससे परेशान होकर एसपी को परिवार देना पड़ा उसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। प्रार्थिया ने मांग की है कि इस मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए एवं जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement