Strick for Mandi University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंडी विश्वविद्यालय को लेकर धरना प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 10:50 AM (IST)
मंडी विश्वविद्यालय को लेकर धरना प्रदर्शन
मंडी। किसान बचाओ हिमाचल बचाओ अभियान संयोजक देशराज शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मण्डी में कलस्टर विश्वविद्यालय और मेडिकल विश्वविद्यालय स्थापित करने को लेकर सेरी चानणी में सांकेतिक सत्याग्रह किया। देशराज शर्मा ने बताया पिछले 50 वर्षों से खास नेताओं के खास क्षेत्रों के अलावा हर जिला में राजनीतिक द्वेष व भेदभाव जारी है। प्रदेश के केंद्र बिंदु मण्डी जिला में तीसरी राजधानी, एअरपोर्ट, स्मार्ट सिटी, मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाद अब प्रस्तावित कलस्टर विश्वविद्यालय को मंजूरी न देने से केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरह लटकाने की मंशा है। जिससे 6 जिलों के हजारों विद्यार्थियों व अविभावकों से अन्याय हुआ है। यदि एक सप्ताह में सरकार ने मंजूरी नहीं दी तो अनिश्चितकालीन अनशन होगा। देशराज शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मण्डी कलस्टर विश्वविद्यालय का मण्डी काॅलेज को लीड कालेज बनाते हुए 55 करोड़ की डीपीआर को मंजूरी दी है। जिसमें राज्य का 10 प्रतिशत हिस्सा महज 5 करोड़ को लेकर वित विभाग ने आर्थिक बोझ का हवाला देते हुए मण्डी कलस्टर विश्वविद्यालय को मंजूरी देने से मना कर दिया। जबकि केंद्र सरकार 24 करोड़ जारी कर चुकी है। कृषि बागवानी और पशुपालन जैसे बुनियादि अनुसंधान केंद्रों को उजाडकर बने नेरचौक ईएसआईसी मैडीकल कालेज को मेडिकल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाना चाहिए। सत्याग्रह में कैप्टन ओसी ठाकुर, जीवा नंद, भादर सिंह, वेद प्रकाश जीवन गुलाब अनिरुद्ध शास्त्री अबलू जय नंद लाल सुनील आर एल मिश्रा आदि शामिल रहे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement