Stress of studies swallow another life, student hang herself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पढ़ाई का तनाव निगल गया एक और जिन्दगी, छात्रा ने दी जान

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 5:25 PM (IST)
पढ़ाई का तनाव निगल गया एक और जिन्दगी, छात्रा ने दी जान
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में पढ़ाई का तनाव एक और विद्यार्थी के जीवन पर भारी पड़ गया। यहां एक कोचिंग छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बार जिस कोचिंग छात्रा ने आत्महत्या की वो, एलेन कोचिंग संस्थान से मेडिकल की तैयारी कर रही थी। इसी कोचिंग संस्थान से अब तक करीब 6 से ज्यादा छात्र आत्महत्या कर चुके हंै। जानकारी के मुताबिक कोचिंग छात्रा महिमा यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली थी। वह कोटा के आर.के. पुरम इलाके में रह कर एलेन कोचिंग संस्थान से मेडिकल की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने गुरुवार सुबह ही अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि छात्रा के परीक्षा में नम्बर कम आए थे। जिसकी वजह से वो काफी तनाव में रहती थी। वहीं परिजनों का कहना है कि तनाव को दूर करने के लिए छात्रा को वापस हरियाणा लेकर जा रहे थे लेकिन, उसने मेहनत कर परीक्षा पास करने की बात कही थी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा में इस साल करीब 16 कोचिंग विद्यार्थियों ने पढ़ाई में तनाव से मौत को गले लगा लिया है। खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement