Stop illegal mining and directed vehicles over Lodig-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन व ओवर लोडिग वाहनों को रोकने के निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 6:38 PM (IST)
अवैध खनन व ओवर लोडिग वाहनों को रोकने के निर्देश
नूंह। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मेवात की तिमाही सामान्य बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश (डीजे) एम.एम. धौचक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सडक़ सुरक्षा व ओवर लोडिग तथा अवैध माइनिंग सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों व प्रााधिकरण के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। जिला एवं सत्र न्ययाधीश एम.एम. धौचक ने बैठक में अवैध माईनिग व ओवर लोडिग डपरों के बारे पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, सचिव आरटीए व एसडीएम नूंह को निर्देश दिए कि वो आम लोगों की जान और माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सडक़ों पर चलने वालों को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही ओवर लोडिंग वाहानों का चालान करें। उन पर रोक लगाए। सडक़ सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक करना चाहिए जिससे की यातायात के नियमों का पता चल सके। उन्होंने कहा कि ओवर लोड वाहनों के चालान काटे जाए। साथ ही कहा कि अगर किसी डंपर की ओवर बोडी पाई जाती है तो उसका भी चालान कर उसके खिलाफ कार्यवाही करें। ताकि ओवर लोडिग़ पर रोक लग सकें। उन्होंने बैठक में मांडीखेड़ा अस्पताल में शौचालय की व्यवस्था ठीक करवाने बारे भी अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कहा कि जिन शौचालय पर ताले लगे हुए उन्हें खुलवाया जाए तथा उन्हें ठीक करवाया जाए। जिले में जिन दवाईयों पर सरकार द्वारा रोक लगाई है तथा कहा कि उन दवाईयों की बिक्री हो रही है। उन दवाईयों के बेचने बालों पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए। साथ ही बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र जल्द से जल्द जारी करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने तावडू़ खंड के भंगों गांव में जाने वाले रास्तें को भी ठीक करने बारे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, एसडीएम नूंह डा. मनोज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त नरेश नरवाल, सीजेएम नरेंद्र सिंह,सीजेएम सुनील श्यौराण, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दलबीर सिंह दहिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, सहित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य मौजूद थे।

[@ पंजाब की चुनावी लड़ाई में कौन किससे आगे?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement