Stolen vehicles running in Surendranagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुंदरनगर में दौड़ रही चोरी की गाड़ियां

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 2:13 PM (IST)
सुंदरनगर में दौड़ रही चोरी की गाड़ियां
सुन्दरनगर (मंडी)। पुलिस ने सुंदरनगर में दौड़ रही चोरी की तीन गाड़ियों को पकड़ कर कथित चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनमें एक फारच्यूनर और दो इनोवा कारें शामिल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरक्षी अशोक कुमार ने नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सबसे पहले चोरी की इनोवा कार (एच0पी0 62-5059) युनस अख्तर निवासी गांव कनैड, थाना सुन्दरनगर से बरामद की। जांच में गाड़ी का पंजीकरण भी नकली पाया गया। युनस अख्तर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुन्दरनगर थाना क्षेत्र में कुछ और भी चोरी की गाड़ियां गैर कानूनी ढंग से चल रही हैं। सुदरनगर के थाना प्रबन्धक अधिकारी निरीक्षक लोकेन्द्र नेगी के नेतृत्व में पुलिस की एक अन्य टीम ने तुरंत जाल बिछाया और एक अन्य इनोवा कार (एच0पी0 32-3276) को महेन्द्र गुप्ता वासी गांव कुम्मी, जिला मण्डी के कब्जे से और एक फारच्र्यूनर गाड़ी (एच0पी0 07डी-0247) को राकेश कुमार उर्फ रौकी के गैराज रानीबाईं से बरामद करने में सफलता पाई। यह दोनों गाड़ियां भी चोरी की हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement