stolen in Hardware Store -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार्डवेयर की दुकान में चोरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 6:52 PM (IST)
हार्डवेयर की दुकान में चोरी
सीकर। चोरों ने सोमवार देर रात पिपराली रोड चौराहे के पास एक हार्डवेयर की दुकान को अपना निशाना बनाया। यहां से चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार पिपराली रोड चौराहे के पास श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। चोरों ने पहले यहां शटर के ताले तोड़े और फिर उसमें रखी करीब 32 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद दुकान में रखा हार्डवेयर का सामान भी चोर ले गए। दुकान मालिक ने बताया कि जब वह मंगलवार को दुकान खोलने आए तो उन्हें शटर के ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर से नकदी और हार्डवेयर का कुछ सामान गायब था। दुकान मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

[@ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement