नई दिल्ली। सीबीआई स्टिंग ऑपरेशन की शुरुआती जांच के सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से मंगलवार को दूसरी बार पूछताछ करेगी। सीबीआई दोबारा इसलिए पूछताछ कर रही है क्योंकि उसके मुताबिक, कुछ मुद्दों पर रावत का जवाब संतोषजनक नहीं था।
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि रावत से जांच के संबंध में मंगलवार को आने के लिए कहा गया है। एजेंसी सूत्रों ने दावा किया था कि पहले दौर की पूछताछ में रावत कई मुद्दों पर पूर्ण और विस्तृत जानकारियां नहीं दे पाए जिसके लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है।
रावत ने इसके जवाब में कहा कि उन्होंने सीबीआई के साथ पूरा सहयोग किया। हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि रावत ने किन खास बिंदुओं पर पूरी जानकारी नहीं दी। रावत ने कहा कि वह जांच दल द्वारा पूछे गए सवालों का खुलासा नहीं कर सकते।