एसटीएफ ने लूट की राइफलों के साथ पांच की हत्या के आरोपी पकड़े
khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 11:41 AM (IST)
कानपुर । बागपत में दो पुलिस कर्मियों व एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की हत्या मामले में एसटीएफ ने खुलासा कर दिया है। घटना में दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस कर्मियों की लूटी गई इंसास राइफलें बरामद कर ली है। नेशनल साल्वरों के पकड़ने में कामयाबी हासिल करने वाले एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने कानपुर में कहा कि बीते दिनों बागपत में हुई पांच लोगों की हत्या में दो हत्याभियुक्तों को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए घटना वर्कआउट की है। कप्तान ने जानकारी दी कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश व असलहों की लूट को लेकर अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाईयह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार