Advertisement
किसान आंदोलन पर राज्य मंत्री गौरव गौतम का बड़ा बयान: किसान धैर्य रखें

पंजाब में आंदोलन करने की सलाह
किसानों को हरियाणा की बजाय पंजाब में आंदोलन करने की सलाह देते हुए गौतम ने कहा, "हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं। लेकिन पंजाब में किसानों की हालत खराब है, इसलिए वहां आंदोलन करना ज्यादा प्रासंगिक है।" उन्होंने पंजाब की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।
पंजाब के किसानों की हालत चिंताजनक है। गौतम ने पंजाब के किसानों की हालत पर चिंता जताते हुए कहा, "पंजाब के किसान आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहे हैं। वहां की सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।" उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों की विफलता के कारण किसान आंदोलन पंजाब तक ही सीमित रह गया है। संयम और संवाद पर जोर गौरव गौतम ने किसानों से संयम बनाए रखने और सरकार द्वारा बनाए गए संवाद मंच का उपयोग करने की अपील की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत से ही समस्या का समाधान निकल सकता है.
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


