state level Republic Day celebrations in Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में होगा राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, प्रशासन जुटा तैयारियों में

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 2:17 PM (IST)
जोधपुर में होगा राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, प्रशासन जुटा तैयारियों में
जोधपुर। देर से ही सही, सरकार ने जोधपुर की ओर देखना शुरू तो कर ही दिया है। इस बार सरकार जोधपुर में गणतंत्र दिवस मनाने जा रही है और जिला प्रशासन इसके लिए तैयारियां कर रहा है। प्रशासन की बैठक में संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी, जिला कलक्टर विष्णु चरण मल्लिक, डीसीपी विकास शर्मा, महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक पी.सी. व्यास सहित आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 26 जनवरी के समारोह में सरकार की महती योजनाओं को जनता के सामने लाने के साथ ही अब तक सरकार की बेहतरीन योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हंै। प्रशासन सरकार के समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक की और समारोह की तैयारियों के बारे में मंथन किया। डीसीपी विकास शर्मा ने बताया कि समारोह में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विचार विमर्श किया गया। संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचें।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement