Started redesigning work of the website-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुविवि में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी आसान

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 4:21 PM (IST)
सुविवि में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी आसान
उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसान बनाने के लिए वेबसाइट को रिडिजाइन करने का कार्य शुरू किया गया है। इस पर करीब एक लाख रुपए खर्च आएगा। विवि प्रशासन का कहना है कि रिडिजाइनिंग के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट राजस्थान विश्वविद्यालय जैसी हो जाएगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में सुविधा एवं एक क्लिक पर सभी सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी। हालांकि विश्वविद्यालय वेबसाइट को तो रिडिजाइन कर रहा है, परंतु स्टूडेंट पोर्टल (एप) की सुविधा का लाभ अभी विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। पोर्टल (एप) सुविधा के उपयोग के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की व्यवस्था रखी गई है। आईडी और पासवर्ड के लिए विद्यार्थियों को कम्प्यूटर विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। कम्प्यूटर विभाग एचओडी से स्वीकृति के बाद ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी किए जाते हैं। इस प्रक्रिया के चलते विद्यार्थी पोर्टल का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पोर्टल पर यूजर्स कम होने के कारण इसे प्रतिदिन अपडेट भी नहीं किया जा रहा है। कम्प्यूटर विभाग के संजीव अग्रवाल ने बताया कि वेबसाइट रिडिजाइन करने कार्य एक महीने में पूरा हो जाएगा। फिलहाल ऑनलाइन आवेदन आदि प्रक्रियाओं के लिए आईटीआई कंपनी से अनुबंध किया गया है। रिडिजाइनिंग के बाद वेबसाइट विद्यार्थियों के लिए काफी आसान हो जाएगी। सूचना, स्कॉलरशिप और आवेदन आदि के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वीवी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement