Advertisement
पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विकास को लेकर संवाद कार्यक्रम किया आरंभ

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है इसके साथ ही विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। बाली ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए इसके साथ ही विकास कार्यों की नियमित तौर पर निरीक्षण भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों की जरूरतों के हिसाब से विकास का मॉडल तैयार किया जाएगा इसमें सभी लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे ताकि लोगों के जीवन यापन में सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों तथा पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने चाहिए। उन्होंने ग्रामीण विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को निपटाने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं की जाए। इस कार्यक्रम के पहले चरण में नगरोटा विस क्षेत्र की 26 पंचायतों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों को मंगलवार तथा बुधवार को पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों तथा ग्रामीण रोजगार सेवकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम मुनीष कुमार, विकास खंड अधिकारी राजेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


