start the process of land withdrawing in punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में जमीन वापसी का सिलसिला हुआ प्रारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 11:09 AM (IST)
पंजाब में जमीन वापसी का सिलसिला हुआ प्रारंभ
चंडीगढ़। एसवाईएल मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा में सब कुछ सही होने की ओर नहीं जा रहा है। पंजाब सरकार ने आनन-फानन में किसानों को जमीन वापस करना प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार शाम सात बजे अचानक ही पंजाब के चार जिलों में तहसील कार्यालय खुल गए। जानकारी के अनुसार एसवाईएल से संबंधित चारों जिलों रोपड़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली में सरकार से आदेश पहुंचे कि किसानों के नाम इंतकाल शुरू किए जाएं। रोपड़ में सात बजे तहसीलदार समेत सारा स्टाफ पहुंच गया। इसी तरह, मोहाली में भी इंतकाल शुरू हुए। वहीं दूसरी ओर अफसरों का कहना है कि हमें रातभर में किसी भी तरह काम निपटाने के आदेश हैं। इसलिए एक-एक किसान नहीं, बल्कि पूरे गांवों का एक साथ इंतकाल कर रहे हैं। चारों जिलों में 5314 एकड़ जमीन वापस की जानी है। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement