भठिंडा। अपनी मांगों को लेकर शहीद किरणाजीत कौर ईजीएस और एआईईएसटीआर अध्यापक यूनियन की ओर से रविवार को हनुमान चौक पर जाम लगाया गया। ये जाम उस समय विवाद का विषय बन गया। जब वहां से गुजरने वाले लोगों ने इस पर ऐतराज जताते हुए रास्ता देने की मांग की। इतना ही नहीं, रास्ता नहीं देने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। यहां तक एक लड़की ने एक अध्यापिका को पकड़ लिया और मौके से जबरदस्ती हटाने की कोशिश की। वहीं तकरार के दौरान बस चालकों की भी यूनियन सदस्यों से बहस हुई। आपको बता दें कि पूरे हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।
यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायलयह भी पढ़े :अखिलेश ने शिवपाल समेत 6 मंत्रियों को निकाला,कहा-पार्टी को टूटने नहीं दूंगा