khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 9:54 PM (IST)
जयपुर। सिख धर्म के दसवें गुरू सरबंस दानी साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के 350वें शताब्दी आगमन पर्व के पावन अवसर पर गुरूद्वारा राजापार्क की नवनिर्मित ईमारत में सिख धर्म के ध्वज निषान साहिब का चौला साहिब लगाने की सेवा की गई। इस अवसर पर गुरू की नगरी सचखंड दरबार साहिब, अमृतसर से आये प्रचारक हैड ग्रंथी, ज्ञानी मान सिंह ने अरदास चौला लगाने सेवा को सम्पूर्ण करवाया। इस अवसर पर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह गुरूद्वारा राजापार्क के अध्यक्ष जत्थेदार सरदार केसर सिंह आदि गण मान्य एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।