Sri Guru Gobind Singh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘धन धन हमारे भाग घर आया पिर मेरा’

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 9:55 PM (IST)
‘धन धन हमारे भाग घर आया पिर मेरा’
कार्यक्रमों की श्रंखला की कड़ी में गुरमत समागम के रूप में मनाये जा रहे दूसरे दिन के कार्यक्रमों में गुरूद्वारा गुरूनानकपुरा में दीवान सजाये गये। जिसमें भाई बलदेव सिंह बुलंद पुरी, ने शब्द ‘‘धन धन हमारे भाग घर आया पिर मेरा, ’’ ‘‘मै हॅू परम पुरख का दासा देखन आयो जगत तमाषा ’’ से निहाल किया। हजुरी रागीजत्था गुरूद्वारा राजापार्क के भाई मस्तान सिंह शान्त ने ‘‘ हरि सच्चे तख्त रचायिआ सत संगत मेंला से जोडे रखा। गुरू की नगरी सचखंड दरबार साहिब, अमृतसर से आये प्रचारक हैड ग्रंथी, ज्ञानी मान सिंह जी ने गुरमत विचार करते हुए श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सम्बन्धित घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। दीवान के अन्त में सरबत के भले की अरदास की गई। गुरूद्वारे के प्रधान ने बाहर से आये हुए रागी जत्थे एवं प्रचारको को सिरोपाव देकर सम्मानित किया। रात का दीवान गुरूद्वारा राजापार्क में आयोजित किया गया जहां पर रागी जत्थों एवं प्रचारकों द्वारा गुरूबाणी एवं गुरमत विचारों से संगत को जोड़े रखा। हजूरी रागी जत्था भाई मस्तान सिंह शान्त ने शब्द ‘‘गुरू गुरू गुर कर मन मोर,गुरू बिना मै नाहि होर’’ का गायन कर संगत को निहाल किया। श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के आगमन पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को गुरूद्वारा राजापार्क की नई ईमारत के नवनिर्मित वातानुकुलित हॉल में आयोजित किये जावेंगे। जिसमें पंथ के उच्च कोटि के रागी जत्थे और प्रचारक, गुरू की नगरी सचखंड दरबार साहिब, अमृतसर से हैड ग्रंथी, ज्ञानी मान सिंह जी , हजूरी रागी जत्था , सचखंड दरबार साहिब, श्री अमृतसर से भाई सतबीर सिंह जी, शिमला से भाई तजिन्दर सिंह जी, भाई बलदेव सिंह जी बुलंद पुरी, तथा हजूरी रागी जत्था, गुरूद्वारा राजापार्क से भाई मस्तान सिंह जी ‘‘शान्त’’, साध-संगत को गुरबाणी एवं गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement