sri ganganagar : blast in ATM of the military station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिलिट्री स्टेशन में लगा एटीएम उड़ाया, छावनी में मचा हडक़ंप

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अगस्त 2017 4:38 PM (IST)
मिलिट्री स्टेशन में लगा एटीएम उड़ाया, छावनी में मचा हडक़ंप
श्रीगंगानगर। मिलिट्री स्टेशन (साधुवाली छावनी) में एक नकाबपोश व्यक्ति ने विस्फोट कर एटीएम को उड़ा दिया। तेज धमाका होने से छावनी में हडक़ंप मच गया। विस्फोट में एटीएम का कैबिन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। बाद में कैबिन से आग की लपटें निकलने लगीं। आग में एटीएम में डाले गए नोटों में से कुछ जल भी गए। घटना के बाद सेना और पुलिस मामले की जांच कर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार अबोहर मार्ग स्थित साधूवाली सैनिक छावनी में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर लगे एसबीआई के एटीएम में गत दिवस सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के कारण एटीएम के साथ पूरा कैबिन ही ध्वस्त हो गया। सूचना मिलने पर सारा दिन पुलिस और सेना के आलाधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। छावनी के गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। छावनी से बाहर जाने वालों पर रोक लगा दी गई। घटना के संबंध में छावनी स्थित एसबीआई खा के कार्यवाहक प्रबंधक मनोहरलाल की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जिस संदिग्ध व्यक्ति ने यह हरकत की है, वह प्रथमदृष्टया आर्मी का ही कोई जवान लग रहा है। वारदात के समय उसने स्पोट्र्स शू, लोअर और स्पोट्र्स बनियान पहनी हुई थी। सामान्य कद-काठी के इस संदिग्ध के उत्तर-पूर्वी राज्य का होने का अनुमान है। एफएसएल सूत्रों ने इस घटना में आरडीएक्स का इस्तेमाल होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement