Sports Officer Prakash Ram will be observer in National Volleyball Competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेल अधिकारी प्रकाश राम होंगे नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 जनवरी 2025 5:38 PM (IST)
खेल अधिकारी प्रकाश राम होंगे नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर
चूरू। जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने जयपुर में चल रही सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ऎडहॉक कमेटी वॉलीबाल फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सीनियर नेशनल वॉलीबाल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 13 जनवरी तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में खेल प्रशिक्षक बने प्रकाश राम ने अब तक 100 से अधिक नेशनल प्लेयर तैयार किए हैं। रेलवे, राजस्थान पुलिस, शारीरिक शिक्षा, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में इनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2007 में पहली बार नेशनल टूर्नामेंट में सेवाएं देने वाले प्रकाश राम 15 बार नेशनल टीम के साथ बतौर प्रशिक्षक सेवाएं दे चुके हैं। इन्होंने वर्ष 2007 से 2014 तक क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित वॉलीबाल एकेडमी में प्रशिक्षण दिया। नेशनल लेवल पर मेडल दिलाने पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement