Speeding truck crushed by the ASI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज रफ्तार ट्रक ने एएसआई को कुचला

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 1:27 PM (IST)
तेज रफ्तार ट्रक ने एएसआई को कुचला
जालंधर । जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकसूदां के पास बीती रात एक नाके पर तैनात एएसआई को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया । जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गयी ।मृतक एएसआई का नाम जोगिन्दर प्रसाद है। और ये होशियारपुर के दसूहा कस्बे का रहने वाले थे । वहीं इस हादसे के बाद जालंधर के सिविल अस्पताल में जालंधर के पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला पहुंचे और मृतक एएसआई जोगिन्दर प्रसाद के परिवार से दुख बांटा और साथ ही कहा कि एएसआई जोगिन्दर प्रसाद बहत ही निष्टावान पुलिस मुलाजिम थे और उन्हें उनकी ड्यूटी के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है ।. उन्होंने कहा की जालंधर पुलिस द्वारा उनके परिवार को बतौर सहायता दस लाख रूपये दिए जाएंगे । राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement