khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 11:22 AM (IST)
बीकानेर। पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में हर्षोंलाव तालाब परिसर में श्राद्ध पक्ष में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चल रहे विशेष अनुष्ठान में देवताओं, पितरों और देश की खातिर कुर्बानी देने वाले शहीदों के लिए तर्पण किया गया। पंडित गोपाल ओझा व गोपाल पुरोहित तथा फूलसा सेवग अनुष्ठान में बीकानेर शहर के विभिन्न चौक व मोहल्लों तथा किसमीदेसर, भीनासर, गंगाशहर, सुजानदेसर, करमीसर आदि स्थानों के लगभग 150 श्रद्धालु अपने पूर्वजों को तर्पण करने के लिए पहुंचे।