Advertisement
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम : श्रेष्ठ कार्य करने वाले 58 बीएलओ को किया सम्मानित

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि जिले में एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य जारी है। जिले के समस्त ईआरओ और उनकी टीम द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पादित किया जा रहा है। पुरूषों के साथ-साथ महिला बीएलओ भी गंभीरतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
उन्होंने जिले के समस्त बीएलओ को एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ईएफ वितरण के पश्चात उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जाये। समस्त ईआरओ अपने अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा किये जा रहे एसआईआर कार्य की नियमित रूप से समीक्षा करें। ऑनलाईन ईएफ के साथ-साथ मैपिंग कार्य भी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ किया जाये। मतदाताओं को एसआईआर की उपयोगिता के साथ-साथ महत्ता भी बतलाई जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया है कि ईएफ वितरण के पश्चात डिजिटाइजेशन, ऑनलाईन ईएफ भरने के कार्य में तेजी लाई जाये। अधिक से अधिक मतदाताओं को इसके लिये जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को सदैव सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार, सीईओ जिला परिषद गिरधर सहित अन्य अधिकारी व बीएलओ उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


