Special general meeting will be held on October 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम सेवा सहकारिता समितियों पर 2 अक्टूबर को आयोजित होगी विशेष आमसभा

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 4:44 PM (IST)
ग्राम सेवा सहकारिता समितियों पर 2 अक्टूबर को आयोजित होगी विशेष आमसभा
जयपुर। रजिस्ट्रार,सहकारिता डॉ.नीरज के. पवन ने मंगलवार को बताया की 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश की सभी 6500 गा्रम सेवा समितियों पर विशेष आम सभा आयोजित की जायेगी। समिति में इस दिन नये सदस्य बनाये जाएंगे,ऋण आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ ऋण वितरण का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है। डॉ.नीरज के. पवन ने बताया कि वर्तमान में 1851 ग्राम सेवा सहकारी समितिया ई-मित्र का कार्य कर रही है। अब शेष सभी समितियों को ई-मित्र की सेवाओं से जोड़ा जायेगा ताकि ई-मित्र के रूप में कार्य कर समितिया सहकारिता की भावना को प्रबल कर सके। उन्होंने बताया कि आम सभा में ई-मित्र की शुल्क सूची का प्रकाशन,समिति के वार्षिक लेखे प्रस्तुत करना, ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालना,नो-ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करना,वृक्षारोपण करना एवं महात्मा गाधी स्वच्छता अभियान को चलाकर सहकारिता की भावना को जन -जन में पहुंचाया जायेगा। डॉ. पवन ने बताया की सहकारिता ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित काश्तकार,पिछड़े वर्गों,अनुसूचित जाति /जनजाति,मजदूर एवं अल्पसंख्यक वर्गों में सहकारिता आंदोलन की पहुंच बनाने एवं सहकारिता के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं देने एवं समितियों के माध्यम से ई-मित्र की सेवाऐं प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मुख्यालयों पर विशेष आमसभा का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
*अभियान के पर्यवेक्षण के लिए गठित की कमेटियां *
उन्होंने बताया कि इस अभियान के पर्यवेक्षण के लिए राज्य स्तर पर रजिस्ट्रार को अध्यक्ष,प्रबन्ध निदेशक शीर्ष बैंक को सदस्य एवं महाप्रबन्धक को सदस्य सचिव बनाया गया है। खण्डीय स्तर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार को अध्यक्ष,क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी को सदस्य एवं शीर्ष बैंक क्षेत्रीय प्रबन्धक को सदस्य सचिव बनाया गया है। जबकि जिला स्तर पर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक अध्यक्ष,उप रजिस्ट्रार व विशेष लेखा परीक्षक को सदस्य एवं सी.सी.बी. के ईओ को सदस्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया की मोनेटरिंग के लिए विभाग स्तर से जिला प्रभारियों को नियुक्त की जाने का निर्णय लिया गया है जो अपने-अपने जिलो को न्यूनतम 05 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के आयोजन में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी बैंक के प्रबन्ध निदेशको को निर्देश दिये गये है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी सहकारी समितियां आवश्यक आई.टी. संसाधनों से लेस हो जाये। उन्होंने बताया की अपैक्स बैंक प्रतिदिन कितनी पैक्स ई-मित्र बन गये है इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध करायेगा तथा समय-समय पर इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु दिशा- निर्देश अपने स्तर से जारी कर समस्त समितियों को ई-मित्र बनाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement