SP supporters beaten broken car glass at motigunj in gonda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा समर्थक को पीटा, गाड़ी का शीशा तोड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 10:37 AM (IST)
सपा समर्थक को पीटा, गाड़ी का शीशा तोड़ा
गोंडा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के नौबरा गांव में भाजपा व सपा के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक सपा समर्थक को चोटें आईं और वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सपा समर्थकों ने भाजपा सदर प्रत्याशी प्रतीक सिंह के समर्थकों पर मारपीट करने व वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया है। इस सीट पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के भतीजे चुनाव में आमने सामने हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर बैरिया गांव निवासी रुद्रदेव वर्मा ने दी गई तहरीर में कहा कि वह नौबरा गांव में सपा प्रत्याशी सूरज सिंह का प्रचार करने के लिए आया था। सड़क के किनारे वाहन खड़ा दिया। इसी बीच भाजपा सदर प्रत्याशी प्रतीक सिंह के समर्थकों का काफिला निकला। उन लोगों ने वाहन खड़ा कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता उन लोगों ने लात घूसों से उस हमला कर दिया। वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। पत्थर से मारा जिससे उसे चोटें आईं हैं। वह जान बचाकर भागा। उन लोगों के हाथ में असलहे भी थे। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि भाजपा समर्थक गौरव सिंह समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

[# यूपी चुनाव: बुंदेलखंड में भाजपा के लिए 2014 का इतिहास दोहराने की चुनौती]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement