SP State Secretary and Many other join bjp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा प्रदेश सचिव सहित दर्जनों ने ओढ़ा भगवा चोला

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 11:34 PM (IST)
सपा प्रदेश सचिव सहित दर्जनों ने ओढ़ा भगवा चोला
कानपुर। सपा में चल रहे घमासान को देखते हुए लगातार पार्टी नेता दल बदल कर रहें है। इसी क्रम बुधवार को सपा के प्रदेश सचिव सहित दर्जनों समर्थकों ने भाजपा पर अपनी आस्था व्यक्त कर भगवा चोला ओढ़ लिया। क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि लगातार दूसरी पार्टियों से नेता आ रहे हैं जिससे पता चल रहा है कि इस बार प्रदेश में कमल खिलने जा रहा है। समाजवादी पार्टी में ब्राह्मण सभा में प्रदेश सचिव रहे पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी कृष्ण स्वरूप बाजपेयी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा के अंसल भवन पहुंचे। जहां पर क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश ने सभी का स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। बाजपेयी ने कहा कि सपा परिवार में झगड़ा इस कदर बढ़ गया है कि वहां पर समाजवाद की परिभाषा ही बदल दी गई है। जिसके चलते वहां पर घुटन महसूस हो रही थी। कहा कि कांग्रेस को कोसने वाले आज उसी पार्टी से गठबंधन कर रहें है जो समाजवाद के विचारकों पर कुठाराघात है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि पार्टी में बढ़ते जनाधार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता इसी बात से पता चल रही है कि पार्टी में लगातार दूसरी पार्टियों के नेता आस्था व्यक्त कर रहें है। कहा कि अब साफ हो गया है कि इस बार प्रदेश की जनता मन बना चुकी है कि सपा व बसपा को बुरी तरह से नकारने जा रही है। प्रदेश कमल भारी बहुमत के साथ खिलने जा रहा है और कानपुर बुन्देलखण्ड में तो विपक्षियों का खाता भी नहीं खुलेगा।
इस अवसर पर शैलेन्द्र शुक्ला, आनन्द राजपाल, मुखलाल पाल, डॉ. बीना आर्या, मोहित पाण्डेय, डॉ. एस.के.सचान, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, सौरभ बाजपेयी, सर्वेश जैन, रामेन्द्र सिंह, समीर मिश्र आदि मौजूद रहें।
बनाए गये चुनाव प्रभारी
विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग विधानसभाओं के चुनाव प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्रीय महामंत्री ने बताया कि कानपुर दक्षिण में पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रामदेव शुक्ला को घाटमपुर विधानसभा व शिववीर सिंह भदौरिया को अकबरपुर रनियां का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

[@ इस विधानसभा में मात्र 18 वोट से हुई थी जीत-हार ]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement