sp press conference in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों को आगे कर यूपी में बड़े आंदोलन की तैयारी में सपा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 7:16 PM (IST)
किसानों को आगे कर यूपी में बड़े आंदोलन की तैयारी में सपा
मेरठ। मध्य प्रदेश में किसानों पर सरकार की कार्रवाई को हिंसा का मुद्दा बनाकर अब समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आंदोलन करने की तैयारी में है। दरअसल उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार पर किसानों के प्रति वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में केवल 1,00,000 रुपए ही कर्ज माफ करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन हकीकत यह है कि किसानों को अभी भी वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं साथ ही उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर लोन का बकाया वसूला जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए अतुल प्रधान पर किए गए मुकदमे का हवाला भी दिया। दरअसल अतुल प्रधान ने अभी केंद्र सरकार का पुतला फूंका था जिसे लेकर उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद से ही समाजवादी पार्टी बौखला गई है और अब किसानों को आगे लाकर आंदोलन करने की तैयारी में हैं। समाजवादी एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल और अतुल प्रधान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़े हालातों के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement