sp mla raj kishore singh may be join bjp Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CM ने पद से हटाया तो पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा, थाम सकते BJP का दामन

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 5:25 PM (IST)
CM ने पद से हटाया तो पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा, थाम सकते BJP का दामन
बता दें कि घोटाले में नाम आने के बाद सीएम अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और राजकिशोर सिंह को पदमुक्त कर दिया था। बाद में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी के बाद उन्होंने गायत्री प्रजापति को दुबारा मंत्री बना दिया था, लेकिन बस्ती से विधायक राजकिशोर सिंह को उन्होंने दुबारा मंत्री पद नहीं दिया। इसी नाराजगी में राज किशोर सिंह ने अब सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजकिशोर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में जब कोई नेता विकास करता है तो उसकी राजनीतिक हत्या कर दी जाती है या फिर उसकी हत्या करा दी जाती है। पूर्व मंत्री ने उपस्थित जनता से समय आने पर चुनाव चिन्ह भी शीघ्र बताने की घोषणा किया है। वहीं मंत्री के अनुज और प्रदेश के ऊर्जा सलाहकार राज्यमंत्री दर्ज़ा प्राप्त बृजकिशोर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री की राजनीतिक हत्या के बाद विरोधी उनकी हत्या करना चाहते है। बस्ती के हरैया से विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विधायक रहे राजकिशोर सिंह ने अपनी ही सरकार को अपनी ताकत का सहसास कराया। कभी प्रदेश सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री के रूप में चर्चित राज किशोर सिंह अपनी ही सरकार में सबसे कमजोर पड़ गए हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement