Advertisement
बुआ भतीजे की सरकार प्रदेश को बर्बाद करके रख दियाःअमित शाह

बहजोई स्थित कांच फैक्टी के मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अध्यादेश लाकर मीट के कारखानों को बंद कर दिया जाएगा। जनसभा में उमड़े युवाओं के जोश को देखते हुए शाह शिक्षक की भूमिका में दिखने लगे। सीधे युवाओं से पूछ लिया कि उन्हें लैपटॉप मिला क्या? जवाब मिला नहीं। इस पर शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद युवाओं को लैपटॉप और एक जीबी इंटरनेट दिया जाएगा। भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि आप सबके पास मोबाइल फोन तो होगा ही। अपने रिश्तेदारों, भाईयों, बहनों और अपने मित्रों को फोन कर भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करें।
Advertisement
संभल
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


