Sons of former MLA assaulting policemen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व विधायक पुत्रों ने की पुलिसकर्मियों से मारपीट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 8:57 PM (IST)
पूर्व विधायक पुत्रों ने की पुलिसकर्मियों से मारपीट
धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड में स्टेट बैंक आॅफ बीकानेर एण्ड जयपुर की शाखा पर तैनात आरएसी जवान से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरएसी जवान बैंक के बाहर तैनात था। इस दौरान वहां कुछ युवक पुलिस से झगड़ा करने लगे। सूचना के बाद आरोपियों ने पुलिस के वाहन पर भी हमला बोल दिया। सूचना के बाद मौके पर और पुलिस जाब्ता पहुंचा। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें राजाखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक के पुत्रों सहित कई युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। घायलों ने बताया कि कांस्टेबल हुकम सिंह और शिवराम के साथ झगड़े की सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर जा रहा था। इसी दौरान पूर्व विधायिका के पुत्र गजेन्द्रपाल, अजयपाल और मदनपाल सहित एक दर्जन लोगों ने सरकारी जीप को रुकवाकर उन्हें गालियां बकते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने कहा कि उनकी मोटर साइकिल का चालान किया है। अब तुम्हें मजा चखाते हैं। इसके साथ ही लाठी डंडों से पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने इस दौरान हवाई फायर भी किया और फरार हो गए। 500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement