son suicide in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फंदे पर झूलती मिली बेटे की लाश, बेवा मां का छिना सहारा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 8:06 PM (IST)
फंदे पर झूलती मिली बेटे की लाश, बेवा मां का छिना सहारा
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में बेवा मां की जिंदगी का सहारा रहे बेटे की संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश पाई गई। लोगों ने पुलिस को इस बात की ख़बर दी तो मौके पर पहुंची चांदा थाने की पुलिस ने किशोर के शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मां ने इकलौते बेटे के मर्डर की सम्भावना जताई है। चौका-बर्तन कर इकलौते बेटे को पाल रही थी मां
जानकारी के अनुसार कलावती (45) नाम की महिला बीते कुछ सालों से चांदा थाने के कस्बे में कादीपुर रोड पर शुक्ला काम्पलेक्स मे रह रही थी। कलावती के साथ उसका 17 वर्षीय पुत्र दिलीप भी रहता था। बेवा कलावती के आगे इस बेटे के अलावा कोई अमानत नहीं थी। इसी एक बेटे की परवरिश और अपना पेट पालने के लिए वो आस पड़ोस में चौका-बर्तन करती थी।

ख़बर मिली तो मां की जिंदगी में फैला अंधेरा
रोज़ की तरह शुक्रवार को भी कलावती सुबह लोगों के यहां काम पर जानें लगी। तब तक बेटा दिलीप भी जाग चुका था, जिसे उसने बिस्किट आदि खाकर पानी पीने की हिदायत देकर काम पर निकल गई। उधर कलावती घर से गई और इधर कुछ घंटों बाद उसे पड़ोस के व्यक्ति से जो ख़बर सुनने को मिली वो उसकी जिंदगी में अंधेरा फैला गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement