son killed his Mother -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलियुगी बेटे ने बूढ़ी मां को उतारा मौत के घाट

khaskhabar.com: रविवार, 05 फ़रवरी 2017 2:39 PM (IST)
कलियुगी बेटे ने बूढ़ी मां को उतारा मौत के घाट
बांसवाडा। शहर की खान्दु कॉलोनी स्थित कालिका माता मन्दिर इलाके में शराबी बेटे ने अपनी बूढ़ी मां के साथ मारपीट की, जिससे उसकी बूढ़ी मां की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया। घटना के बाद महिला कमला का छोटा पुत्र प्रवीण घर आया तो मां का शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच कर रहे मनोहर सिंह ने बताया कि कमला के छोटे पुत्र प्रवीण ने जानकारी दी कि उसकी मां के साथ उसके बड़े भाई मणिलाल ने शराब के नशे में मारपीट की। जिससे मां की मौत हो गई।
गाौरतलब है कि मणिलाल ने तीन माह पहले भी उसकी मां के साथ मारपीट की थी। लेकिन आरोपी बेटे ने रविवार को फिर शराब के नशे में मां को मौत के घाट उतार दिया।

[@ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement