कानपुर। मां कहती बेटे शराब छोड़ दे नहीं तो
तेरे गुर्दे खराब हो जाएंगे, लेकिन वह नहीं माना। रविवार की शाम
बेटा शराब के नशे में धुत होकर आया। मां ने उसे खाना खिलाया और जमकर लताड़ा। शनिवार
की सुबह उसने मां से फिर शराब के लिए पैसे मांगे। मां ने रूपए देने से इंकार कर
दिया। बेटा गुस्से से पागल हो गया और घर से चला गया। 11 बजे वह शराब के नशे में
आया और अपने परिजनों पर गड़ासे से हमला बोल दिया। बीच बचाव के लिए मां सामने आ गई
तो कलयुगी बेटे ने उसके सीने पर चापड़ से कईवार कर कलेजा बाहर निकाल दिया।
इसके
बाद उसने अपनी भाभी पिंकी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर खुद आत्महत्या करने लगा। जिस
पर पड़ेसियों ने उसे धर दबोचा। सूचनर पर पहुंची पुलिस ने युवक को गड़ासे सहित अरेस्ट
कर घायल पिंकी को अस्पताल में एडमिट कराया। घटना बिल्हौर के शांतिनगर मोहल्ले की
है। यहां के निवासी सेवानिवृत्त तहसील अधिकारी विक्रम सिंह अपने बेटों गोविंद सिंह
और रामगोपाल के साथ ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें