Son killed father by beating him with sticks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटे ने लाठियों से पीट-पीटकर पिता की जान ली

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2024 6:34 PM (IST)
बेटे ने लाठियों से पीट-पीटकर पिता की जान ली
-बहू के छेड़छाड़ करने की शिकायत पर आक्रोशित बेटे की करतूत उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के बेडादर गांव में एक युवक ने लाठी से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। अपनी बहू की शिकायत के बाद आक्रोशित बेटे ने पिता पर हमला कर दिया था। बहू ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात की है। बुधवार सुबह पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी मिली थी। जिसके कुछ घंटों बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने गोगुंदा की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बेडादर निवासी रावताराम की हत्या के मामले में उसके बेटे दिनेश गमेती (25) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
बेकरिया थानाधिकारी धनपत सिंह का कहना है कि उसने पूछताछ में कबूला है कि पिता रावताराम उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करते थे। पहले भी इसी बात पर उसने पिता पर हाथ उठाया था। मंगलवार को जब वह मजदूरी करके लौटा तब बहू ने फिर से पिता के छेड़छाड़ करने की शिकायत की। जिस पर वह आक्रोशित हो गया और लाठी लेकर पिता के घर पहुंचा। उसके पिता पास ही दूसरे मकान में रहते थे। जहां जाते ही उसने पिता पर लाठी से तब तक हमले किया, जब तक वह बेसुध होकर गिर ना पड़े। जहां वह अपने घर लौट आया था। जब ग्रामीणों ने पिता की मौत की सूचना दी तो वह फरार हो गया था।
थानाधिकारी ने बताया कि रावताराम वन विभाग में चौकीदारी का काम करता था। वह किसी निजी कंपनी के जरिए वहां लगा था। जब तक की जांच में पता चला कि रावताराम अलग मकान में रहता था लेकिन सुबह—शाम अपने बेटे के यहां ही खाना खाने आता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement