बरनाला। नजदीकी गांव गुरम के एक फौजी की सडक हादसे में मौत हो गई। फौजी जसविंदर सिंह लुधियाना के जगराओं से सेना की
कैंटीन के काम से जा रहा था कि रास्ते में सडक हादसे में उसकी मौत हो गई।
130 एडी रेजीमेंट के मेजर सिद्धार्थ रावत के नेतृत्व में पार्थिव शरीर को
गांव लाकर उसे श्रद्धांजलि देकर सरकारी स मानो के साथ अंतिम संस्कार किया
गया। मृतक के भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह 1998 में 130 एडी
रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वह इस समय जगराओं में सेना की कैंटीन में
ड्यूटी दे रहा था। इस अवसर पर गांव के सरपंच राजविंदर सिंह ने पंजाब सरकार
से मांग की कि मृतक फौजी के परिवार की बनती आर्थिक मदद की जाए।
यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलियह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!