Solan is topper in State Youth Parliament -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यस्तरीय युवा संसद में सोलन अव्वल

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 1:40 PM (IST)
राज्यस्तरीय युवा संसद में सोलन अव्वल
हमीरपुर। अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी है। युवाओं को समाज तथा देश के लिए जीने की सीख देनी चाहिए ताकि देश तरक्की कर सके। यह उदगार मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने हमीरपुर के ब्वॉयज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में कहे। उन्होंने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद की कार्रवाई के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों के बारे में जानकारी मिलती है। इस संसद में दस जिलों के 304 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सोलन, दूसरे स्थान पर कांगड़ा जिला का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूरपुर, तीसरे स्थान पर कुल्लू का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी रहा। इसी प्रकार चौथे स्थान पर हमीरपुर का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटलांधर और पांचवें स्थान पर चंबा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिहुंता रहा। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement