So this become the first cashless village of district, administration declared-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो यह बना जिले का पहला कैशलेस गांव, प्रशासन ने किया घोषित

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 2:53 PM (IST)
...तो यह बना जिले का पहला कैशलेस गांव, प्रशासन ने किया घोषित
फतेहाबाद। खुले में शौचमुक्त होने पर ब्लॉक व जिला स्तर पर पुरस्कार पाने वाला पिरथला गांव जिला का पहला कैशलेस गांव घोषित हो गया है। इस गांव में ई-ट्रांजेक्शन के विभिन्न माध्यमों द्वारा लेनदेन किया जा रहा है। इस बारे अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने जिला में चल रहे कैशलेस प्रशिक्षण कार्य बारे कॉमन सर्विस सैंटर (सीएससी) के जिला के मैनेजर लवलेश ग्रोवर के साथ विस्तृत जानकारी ली और बताया कि पिरथला जिला का पहला कैशलेस गांव घोषित हुआ है। एडीसी ने कैशलेस घोषित होने पर पिरथला गांव की पंचायत को बधाई दी है और उन्हें इस अभियान में और ज्यादा लोगों को जोडऩे का आह्वान भी किया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु के दिशा निर्देशानुसार जिला के 258 ग्राम पंचायतों में 10320 लोगों को ई-ट्रांजेक्शन के विभिन्न माध्यमों का प्रशिक्षण दिया जाना था। जिला ने इस टारगेट को 31 दिसंबर से पहले पूरा करके 16600 लोगों को ई-ट्रांजेक्शन के बारे में प्रशिक्षित किया है।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement