smelly wheat in ration, annoying people in pali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशन में मिला बदबूदार गेहूं, लोग परेशान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 11:14 AM (IST)
राशन में मिला बदबूदार गेहूं, लोग परेशान
पाली। रसद विभाग की ओर से इस बार राशन की दुकानों के माध्यम से बदबूदार गेहूं का वितरण किया गया है। इस गेहूं को लोगों ने पानी से धोकर सुखाया ताकि बदबू चली जाए। इसके बावजूद गेहूं से बदबू नहीं गई। ऐसे में निर्धन परिवारों को मजबूरी में बाजार से अधिक दाम देकर गेहूं खरीदना पड़ रहा है। शहर के प्रताप नगर स्थित राशन की दुकान (वार्ड संख्या 48) से पांच दिन पहले गेहूं का वितरण शुरू किया गया। इस गेहूं में बदबू आ रही थी। घर ले जाकर लोगों ने उस गेहूं को पानी से धोकर सुखाया, लेकिन बदबू नहीं गई। इस पर कुछ लोग गुरुवार को बदबूदार गेहूं लेकर वापस राशन की दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकान बंद मिली। इस पर लोगों ने रोष जताया और रसद विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ता बालूराम नागौरा का कहना है कि गेहूं घर लाने के बाद पिसवाया तो आटे में बदबू आ रही थी। यह आटा लेकर वापस राशन की दुकान पर गए तो दुकान ही बंद मिली। आटे में बदबू आने के कारण मजबूरी में बाजार से गेहूं लाने पड़े। उपभोक्ता भोमाराम का कहना है कि पांच दिन पहले राशन की दुकान से गेहूं लेकर आया था। गेहूं से बदबू आ रही थी। इस पर गेहूं को पानी से धोकर सुखाया, लेकिन गेहूं से बदबू नहीं गई। इस मामले में जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने कहा कि गेहूं बेहतर आपूर्ति करने की डीलर को सख्त हिदायत दी हुई है। गेहूं की जांच के बाद ही यह वितरण के लिए जाता है। हो सकता है विक्रेता की दुकान में किसी कारण से गेहूं खराब हो गया हो। इसकी जांच करा कर कार्रवाई करते हैं। यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement