Advertisement
बगैर मास्क वाले पर्यटकों को डांटने वाले स्लम बॉय को पुलिस ने बनाया जागरुकता प्रहरी
इस बीच लापरवाह लोगों को जागरूक करने का बीड़ा यह गरीब बच्चा अमित उठाता है, जिसके माता-पिता गुब्बारे बेचकर अपनी आजीविका कमाते हैं। मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग की गलियों में एक वीडियो में वह लोगों को प्लास्टिक की छड़ी से इशारा करके मास्क पहनने के लिए कहता दिखाई देता है।
जब वीडियो वायरल हुआ, तो स्थानीय पुलिस भी अमित से प्रभावित हुई और उसे भोजन और कपड़े प्रदान किए। एक तस्वीर में एक नई हिमाचली टोपी और कपड़े पहने हुए वह पुलिस वाहन पर बैठा दिखाई दिया है, जो कि अब कोविड-उपयुक्त व्यवहार का नया शुभंकर यानी जागरूकता प्रहरी बन गया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, इस नन्हे बच्चे को धर्मशाला की सड़कों पर लोगों से मास्क पहनने के लिए कहते देखा गया। उसके पास पहनने के लिए जूते भी नहीं हैं। इन लोगों के मुस्कुराते चेहरों को देखिए। यहां कौन पढ़ा-लिखा है और कौन अशिक्षित?
वीडियो में अमित खुद एक मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है और अपने पास से गुजरने वाले उन सभी लोगों को टोकते हुए पूछ रहा है, तुम्हारा मास्क कहां है? (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


