khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 8:18 PM (IST)
धौलपुर। रेहाना वाली मां भक्त सेवा समिति की ओर से रविवार को अग्रसेन शांति देवी विद्या मंदिर में छठी वार्षिक विकलांग छात्र छात्रा निशुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के छठीं से दसवीं तक के करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एक ऐसा भी छात्र अंकित था, जिसने अपने मुंह से पेंसिल को पकड़ कर परीक्षा दी। अंकित 12 वर्ष का है और आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। जो जन्म से ही विकलांग हैं। समिति के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि अंकित के लिए समिति पूरा सहयोग करेगी। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों के लिए 26 मार्च को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मचकुण्ड महंत कृष्णदास सहित समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।