Six more ration shops suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छह और राशन दुकानों के अनुज्ञापत्र निलंबित

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 8:45 PM (IST)
छह और राशन दुकानों के अनुज्ञापत्र निलंबित
श्रीगंगानगर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नगर परिषद क्षेत्र में संचालिक छह और दुकानों के रसद विभाग की ओर से अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं। इन पर पीओएस मशीन के माध्यम से केरोसिन की अवैध रुप से कालाबाजारी करने का आरोप है। जिला रसद अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार चढढा ऑयल स्टोर उचित मूल्य दुकानदार वार्ड नम्बर 18, चैधरी ऑयल स्टोर उचित मूल्य दुकानदार वार्ड नम्बर 27, बालकिशन परसराम उचित मूल्य दुकानदार वार्ड नम्बर 33, शंकुतला देवी मोहनलाल उचित मूल्य दुकानदार वार्ड नम्बर 23, आजाद सहकारी उप भण्डार उचित मूल्य दुकानदार वार्ड नम्बर 48 और मोहन ऑयल स्टोर उचित मूल्य दुकानदार वार्ड नम्बर 17 राजस्थान खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएं आदेश 1976 के तहत प्राधिकार पत्र निलम्बित किए गए हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement