Sivansh won all the three matches in singles doubles and mixed doubles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिवांश ने एकल युगल व मिक्स डबल तीनों मुकाबले जीते

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2023 5:48 PM (IST)
सिवांश ने एकल युगल व मिक्स डबल तीनों मुकाबले जीते
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के सिवांश शर्मा ने मात्र 18 साल की उम्र में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-19 में एकल व युगल वह मिक्स डबल तीनों मुकाबले जीते हैं। हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा जिला कांगड़ा के धर्मशाला में अंडर-19 और सीनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिताब अपने नाम किया। सीनियर कैटेगरी में भी खेलते हुए शिवांश शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया l शिवांश ने हाल ही में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा करवाई गई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में भी गोल्ड मेडल हासिल कर करके अपने प्रदेश व जिला का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया था। वह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हमीरपुर के अंतर्गत अनुभवी प्रशिक्षक प्रेम लाल ठाकुर की देखरेख में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हैं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement